किन्नौर पुलिस के ललित बने ASI, Pipping Ceremony में नई रैंक से सम्मानित
किन्नौर। किन्नौर पुलिस के श्री ललित को सहायक उप-निरीक्षक (ASI) के पद पर पदोन्नति मिली है। उनकी पदोन्नति पर किन्नौर पुलिस परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
इस अवसर पर आयोजित Pipping Ceremony में पुलिस अधीक्षक जिला किन्नौर श्री सुशील कुमार शर्मा, HPS तथा सहायक उप-निरीक्षक श्री विकास गुलेरिया ने श्री ललित को नई रैंक लगाकर सम्मानित किया।
यह पदोन्नति उनके कर्तव्य के प्रति समर्पण, निष्ठा, परिश्रम और उत्कृष्ट सेवा भावना का सम्मान है। किन्नौर पुलिस ने विश्वास जताया कि श्री ललित नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की सेवा में निरंतर उत्कृष्ट योगदान देंगे।
#KinnaurPolice #Promotion #PippingCeremony #ASI #HimachalPolice #PolicePromotion #Kinnaur #HimachalPradesh #UTHimachal #UniqueTodayNews