
#प्रयागराज से दिल्ली-हावड़ा मुख्य रूट पर प्रयागराज और नैनी के बीच यमुना नदी पर लगभग 800 मीटर लंबा दो लेन का नया रेल पुल बनेगा।
--------------------------------------------
#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक ब्यूरो चीफ सुशील कुमार सोनी की रिपोर्ट 23 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार खबर अपडेट!
--------------------------------------------
#परियोजना की ड्राइंग तैयार हो चुकी है और दिसंबर से जमीन पर पैमाइश का काम शुरू होने जा रहा है। रेलवे का लक्ष्य है कि वर्ष 2031 के महाकुंभ से पहले इस पुल को तैयार कर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाए।
#ब्रिटिश काल में 1865 में बना था पुराना पुल
#अभी जिस नैनी पुल से रेलगाड़ियां गुजर रही हैं, वह ब्रिटिश काल में वर्ष 1865 में बना था। अपनी उम्र के 160 साल पूरे कर चुके इस पुराने ढांचे पर ट्रेनों का बहुत भारी दबाव रहता है। नया पुल बनने से पुल का भार कम होगा, ट्रेनों की गति बढ़ेगी और तीसरी लाइन के जरिए ट्रेनें बिना आउटर पर रुके सीधे आगे बढ़ जाएंगी।
#कोठापार्चा से नैनी के शुआट्स तक बनेगा नया पुल
#यह नया पुल मौजूदा पुराने पुल से करीब 50 मीटर की दूरी पर उसके समानांतर बनेगा। नदी के ऊपर तो इसकी लंबाई 800 मीटर होगी, लेकिन दोनों किनारों को जोड़ने वाले रास्तों (अप्रोच) को मिलाकर यह कुल 1546 मीटर का बनेगा।
#kumbh2031 #prayagraj #allahabad