बाढ़ से हुई छती को लेकर सीओ ने किया जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक।
लौरिया। प्रखंड सभागार में गुरुवार को बाढ़ से हुई छती को लेकर लौरिया अंचलाधिकारी आशु रंजन ने जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक किया सिओ ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि आप सभी अपने अपने पंचायतों में बाढ़ से हुई फसल छती का मुआयना कर दों दिनों के अंदर अंचल कार्यालय में जमा करें। ताकि अंचल कर्मीयों से सही आकलन कराकर फसल छती मुआवजा पोटल सम्मिट किया जा सके । बैठक में सभापति प्रतिनिधि संजय कुमार, उप सभापति प्रतिनिधि लड्डू सिंह, वार्ड पार्षद अमीत कुमार, बिरेंद्र राय, मुखिया संजय पाठक, अनिल कुमार, अविनाश शेखर, मैमुलाह मिया, लालबहादुर साह, समिति प्रतिनिधि इफ्तखार अहमद, वार्ड बिनय तिवारी सहित अंचल कर्मी उपस्थित रहें।