#महोबा - एसडीएम ने 40 वर्ष पुराने भूमि विवाद का समझौते से कराया समाधान ।
तहसील कुलपहाड़ के ग्राम सुगिरा के प्रस्तावित 5 गाटो में (कुल रकबा 5.79 एकड़) भूमि से संबंधित वर्ष 1987 से चले आ रहे विवाद का उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ के न्यायालय में आपसी समझौते के आधार पर समाधान कराया गया ।
विवादित भूमि में एक पक्ष द्वारा दिनांक 25.03.1988 को पंजीकृत विक्रय-पत्र के माध्यम से 1/4 भाग क्रय किया गया था, जबकि इससे पूर्व वर्ष 1987 में उक्त भूमि के संबंध में दूसरे पक्ष के साथ समझौता/अनुबंध हो चुका था । इसी भूमि पर अधिकार एवं कब्जे को लेकर विवाद लंबे समय तक चकबंदी एवं दीवानी न्यायालयों में चलता रहा । 21 अगस्त 2026 को उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ के द्वारा दोनों पक्षों के मध्य संवाद एवं समझौते के प्रयासों के फलस्वरूप लगभग 40 वर्ष पुराने विवाद का सौहार्दपूर्ण एवं न्यायोचित समाधान कराया गया।
#mahoba #upnews #kulpahar #follower
Mahoba, Mahoba | Aug 22, 2026