तिरंगा यात्रा के दौरान एक साथ दिखे विधायक रंजन कुमार व पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा।
चुनाव के समय से ही चल रही अनबन की अटकलें ।
मुजफ्फरपुर: आज तिरंगा यात्रा के दौरान गाड़ी बिहार के पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, मुजफ्फरपुर के नगर विधायक रंजन कुमार, वर्तमान मंत्री रमा निषाद व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार एक साथ नजर आए।
राजनीतिक गलियारों में इस तस्वीर के सामने आने के बाद चर्चाएं जोर पर हैं, दरअसल बीते विधानसभा चुनाव के दौरान से ही सुरेश कुमार शर्मा एवं रंजन कुमार के बीच अनबन की अटकलें लगातार चर्चा का विषय बना हुआ था। अब दोनों के साथ आने के बाद जिला की राजनीतिक प्रारूप में बदलाव देखें जाने की संभावना हैं।
Suresh Kumar Sharma Ranjan Kumar #Muzaffarpur BJP Bihar
Bihar, India | Aug 13, 2026