
बाहुबली विधायक अनंत सिंह 7 अक्टूबर को जन आशीर्वाद यात्रा करेंगे। पटना से निकलने के बाद पहला कार्यक्रम फतुहा के महारानी चौक और दूसरा फैक्ट्री मोड़ के पास होना है। फतुहा में 10.30am का समय निर्धारित है। फतुहा के बाद हरदास बीघा, गोविंदपुर, बैकठपुर और खुसरूपुर चौराहा होते हुए बख्तियारपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। पटना के बाद कुल 29 जगहों पर अनंत सिंह अपने समर्थकों से मुलाकात करेंगे।
वैसे तो विधायक अनंत सिंह का ये निजी कार्यक्रम है और आगामी चुनाव से इस कार्यक्रम का सीधे तौर पर कोई संबंध नहीं है। लेकिन इस जन आशीर्वाद यात्रा का एक ठोस सियासी मतलब भी है। इसी महीने बिहार में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के आठ सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है। इस चुनावी माहौल में ट्विस्ट ये है कि अनंत सिंह ने पटना स्नातक निर्वाचन के NDA कैंडिडेट नीरज कुमार के विरुद्ध जन सुराज उम्मीदवार को जिताने का ऐलान कर रखा है। जबकि नीरज और अनंत का संबंध जदयू से है। ऐसी सूरत में अनंत सिंह के जन आशीर्वाद यात्रा का सियासी मायने तो होगा ही। देखना दिलचस्प होगा कि इस जन आशीर्वाद यात्रा का कितना असर होगा और नीरज कुमार की सेहत पर कितना फर्क पड़ेगा।
फिरोज़
न्यूज़ ट्यूब 24x7
Fatwah, Patna | Oct 6, 2026