#रामपुर : ननखड़ी कॉलेज को बंद करने के फरमान ने सियासी रंग पकड़ लिया है। भाजपा प्रत्याशी रहे कौल नेगी ने सरकार को चेताया है कि कॉलेज बहाल नहीं हुआ तो लोग सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा से वंचित रखने का भी आरोप लगाया है।