बीएसी एवं जनशिक्षक पदों पर चयनित शिक्षकों की सूची जारी
-
दावा-आपत्ति 3 सितंबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे
-
राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल के निर्देशानुसार टीकमगढ़ जिले में सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत बीएसी एवं जनशिक्षक के पदों पर प्रतिनियुक्ति के स्थान पर सेवाएं लिए जाने हेतु 5 अगस्त 2026 को काउंसलिंग के माध्यम से चयनित शिक्षकों की सूची जारी की गई है। जारी सूची के संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति है, तो वह अपना दावा सप्रमाण 3 सितंबर 2026 तक कलेक्टर सह जिला मिशन संचालक, टीकमगढ़ के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है।
चयनित शिक्षकों की सूची कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकनार्थ चस्पा की गई है। अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में सूची का अवलोकन कर निर्धारित अवधि में अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh