म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर चिंतक एवं आध्यात्मिक दार्शनिक महर्षि अरविंद की जयंती पखवाड़े के तहत व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गरिमामय एवं प्रेरक वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि अरविंद का जीवन कर्मयोग, राष्ट्रप्रेम और उच्च आध्यात्मिक चेतना का अद्वितीय संगम है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे महर्षि अरविंद के शिक्षा दर्शन एवं नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
वक्ताओं ने महर्षि अरविंद के ‘समग्र योग’ के दर्शन तथा भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को महर्षि अरविंद के विचारों एवं जीवन द�