
दो साल से अटका रेलवे अंडरपास, ग्रामीणों की परेशानी सुनने मौके पर पहुंचे सांसद
अमेठी। गांधी नगर बाजार के समीप रेलवे क्रॉसिंग पर करीब दो वर्षों से लंबित अंडरपास निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों की परेशानी आखिरकार सांसद किशोरीलाल शर्मा तक पहुंची। समस्या की जानकारी मिलने पर सांसद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
ग्रामीणों ने अंडरपास निर्माण में हो रही देरी से आवागमन में आ रही दिक्कतों से सांसद को अवगत कराया। इस पर सांसद ने मौके से ही संबंधित अधिकारी से वार्ता कर तत्काल स्थल का निरीक्षण करने और निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए।
सांसद ने कहा कि अंडरपास निर्माण में तेजी लाने के लिए रेल मंत्री से भी वार्ता की जाएगी। उन्होंने जल्द निर्माण पूरा कराने का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, अनुराग सिंह, अर्जुन पासी, प्रधान बनी गुलाम वारिस, लाल चंद्र बरनवाल, जगतपाल पासी, राजकुमार मौर्य, हनुमान तिवारी, दिनेश सिंह, जितेंद्र कुमार शर्मा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Kishori Lal Sharma Indian National Congress Rahul Gandhi Amethi Mobile News
Amethi, Amethi | Aug 31, 2026