#कानून-व्यवस्था होगी और सख्त: #बड़ामलहरा की कमान अब अरविंद सिंह दांगी के हाथ; एसपी सकलेचा ने बदले कई थाना प्रभारी...
#छतरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस कप्तानों और थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी में एक बड़ा फेरबदल किया है। प्रशासनिक गलियारों में इसे एसपी का एक बड़ा और बेहद महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
एसपी द्वारा जारी नवीन पदस्थापना सूची के अनुसार मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं-
निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी को बड़ामलहरा थाने का नया टीआई नियुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षक शिशिर तिवारी को गुलगंज थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है।
उपनिरीक्षक जीतेंद्र सोनी अब अलीपुरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय को बमनोरा थाने की कमान सौंपी गई है।
SP Chhatarpur