
नशे की सूचना पर अब होगी त्वरित कार्रवाई, वैशाली में नियंत्रण कक्ष स्थापित, आप क्या सोचते हैं कमेंट बॉक्स में बताएं।
दरअसल, अवैध शराब और नशीले पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर, शिकायतों की होगी दैनिक समीक्षा
वैशाली। नशामुक्त समाज के निर्माण और मद्यनिषेध नीति के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के निर्देश पर नशे से संबंधित शिकायतों एवं सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए समाहरणालय परिसर में समर्पित नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है।
जिलेवासी अब अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के साथ-साथ नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार, बिक्री, सेवन अथवा इससे जुड़ी अन्य गतिविधियों की सूचना सीधे जिला प्रशासन को दे सकेंगे।
नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर: 06224-260233 / 06224-260234
प्राप्त शिकायतों को तत्काल संबंधित थाना, मद्यनिषेध टीम अथवा सक्षम पदाधिकारी को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। साथ ही, शिकायतों पर हुई कार्रवाई की स्थिति की नियमित निगरानी और दैनिक स्तर पर समीक्षा भी की जाएगी।
जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने प्रशासनिक एवं मद्यनिषेध तंत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि आसपास अवैध शराब या किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के निर्माण, खरीद-बिक्री, परिवहन अथवा सेवन की जानकारी मिलने पर बिना संकोच नियंत्रण कक्ष के नंबरों पर सूचना दें।
जिला प्रशासन का मानना है कि जनभागीदारी और त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई के समन्वय से नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। प्रशासन ने नागरिकों से नशामुक्त वैशाली के संकल्प को साकार करने में सक्रिय सहयोग की अपील की है।
#टैग:
#Vaishali #NashaMuktVaishali #VaishaliNews #BiharNews #MadhNishedh #NashaMukti #Bihar #Hajipur #VaishaliAdministration #DMVaishali #VarshaSingh #DrugFreeIndia #LiquorBan #YoungIndiaNews