
#Bahraich बिजली का काम करने वाले युवक और अच्छे घराने की महिला का प्रेम प्रसंग में दुखद अंत
अगर सबकुछ सही था तो क्यों उठाया ऐसा कदम...
बहराइच। कोतवाली नगर इलाके में स्थित अवध कैलाश होटल में गुरुवार देर शाम होटल के एक कमरे में 46 साल की पिंकी अपने 27 साल के प्रेमी रिंकू के साथ रुकी थी। दोनों 22 सितंबर से खुद को पति पत्नी बताकर रुके हुए थे। गुरुवार को दिनभर कोई हलचल न होने पर होटल के स्टाफ ने शाम को दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर दरवाजा खोला हुआ तो दोनों की लाशें फंदे से लटकी मिली थी,,
गौतमबुद्ध नगर निवासी रहने वाली पिंकी शर्मा (46) शादीशुदा थी। पति का नाम विजय शर्मा है। वो कैटरिंग का काम करते हैं। परिवार में एक बेटा जीवांश (5) व 10 साल की बेटी है।
वहीं श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कथरा माफी के मजरा हसनापुर का रहने वाला है। रिंकू (27) तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़े भाई की शादी हो चुकी है जो दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। छोटा भाई घर पर रहकर पढ़ाई करता है। रिंकू भी बिजली मैकेनिक का काम करता था।
पिंकी के पति विजय ने बताया कि रिंकू हमारे घर के सामने किराए पर रहता था। इसी दौरान हम लोगों से इसकी पहचान हुई। रिंकू पिंकी को पहले बहन मानता था।
14 सितंबर को पत्नी घर से एक लाख नगद व जेवर समेत करीब तीन लाख की का सामान लेकर चली गई। शाम को 6:11 बजे उसका फोन बंद हो गया। इसके बाद 30 सितम्बर को रिंकू के फोन से उसने कॉल कर कहा था कि 80 हजार रुपए रिंकू के फोन पर ऑनलाइन भेज दो। इसके बाद ये हमें नोएडा आकर छोड़ देगा।
सिर्फ दिल्ली पहुंचने की दी जानकारी
वहीं रिंकू की मौत की सूचना पर पिता पतिराम यादव परिवार के साथ बहराइच पहुंचे। मृतक रिंकू के चचेरे भाई राम प्रगट यादव ने बताया- रिंकू नोएडा में ठेके पर लाइनमैन का काम करता था। इसी साल 11 जुलाई को उसकी शादी हुई थी। दुल्हन की विदाई नहीं कराई गई थी। वो एक अगस्त को यहां से नोएडा चला गया था।
नोएडा पहुंचने पर उसने फोन करके परिवार को सूचना दी थी कि हम पहुंच गए हैं। उसके बाद से उससे हमारी कोई बात नहीं हुई। गुरुवार को पुलिस ने प्रधान को सूचना दी कि रिंकू की लाश होटल में मिली है। जिसके बाद हमें घटना के बारे में पता चला। उसके साथ जिस महिला ने जान दी है, उसके बारे में हम लोग कुछ नहीं जानते। न ही उसने कभी इसके बारे में बताया था।
परिवार को कुछ भी पता नहीं बेटा कहाँ क्या कर रह है।
राजू जायसवाल की पोस्ट से कापी,,
#वायरल Bahraich Police UP Police