लूणकरणसर में चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, डॉ. राजेंद्र मूंड ने साधा भाजपा पर निशाना
लूणकरणसर - नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर नगरपालिका में कांग्रेस नगर कार्यकारिणी की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र मूंड ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की।डॉ. मूंड ने भाजपा सरकार पर चुनावों में जानबूझकर देरी करने और डराने की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वार्डों का परिसीमन भी मनमाने तरीके से किया गया है। कांग्रेस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर एकजुटता और पूरी रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।