कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को 1076 सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली (CMS) का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि नागरिक 1076 कॉल, पोर्टल, व्हाट्सएप तथा मुख्यमंत्री के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण किया जाएगा। प्रत्येक शिकायत को 12 अंकों का टोकन नंबर प्रदान किया जाएगा, जिससे उसकी स्थिति आसानी से ट्रैक की जा सकेगी। अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण, पोर्टल संचालन एवं जवाबदेही संबंधी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अनुराग दीवान द्वारा सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली के संचालन, शिकायत निवारण प्रक्रिया तथा पोर्टल के प्रभावी उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
#CMHelpline1076 #GoodGovernance #SarangarhBilaigarh #CMS #PublicGrievance