Public App Logo
हल्द्वानी की घटना के विरोध में कुल्लू में कांग्रेस निकालेगी मार्च, आज शाम 6:15 बजे होगा सत्याग्रह कुल्लू। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति के बाद किए गए कथित “शुद्धिकरण” के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मार्च और सत्याग्रह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू की ओर से 14 अगस्त 2026 को शाम 6:15 बजे जिला स्तरीय मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय कुल्लू से शुरू होकर लंका बेकर स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचेगा। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सत्याग्रह किया जाएगा। जिला कांग्रेस के मुताबिक, यह कार्यक्रम हल्द्वानी की कथित घटना के विरोध और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को इस कार्यक्रम के आयोजन के निर्देश दिए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। वहीं, कार्यक्रम की कवरेज के लिए जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू ने सभी पत्रकार बंधुओं को सादर आमंत्रित किया है। 📍 स्थान: जिला कांग्रेस कार्यालय कुल्लू से लंका बेकर ⏰ समय: शाम 6:15 बजे 📅 तारीख: 14 अगस्त 2026 #Kullu #Congress #MallikarjunKharge #HimachalCongress #Haldwani #Satyagraha #KulluNews #HimachalNews #ABNNews #CongressNews - Kullu News