Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss

चौखुटिया के आंदोलनकारी नवीन तिवारी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारी नवीन तिवारी का शुक्रवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, हाट निवासी नवीन तिवारी कुछ समय पूर्व एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उनका उपचार हल्द्वानी स्थित अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। नवीन तिवारी ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन के दौरान आंदोलनकारी भुवन कठायत के साथ आमरण अनशन पर बैठे थे और पूरे आंदोलन में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। वे सामाजिक सरोकारों के प्रति हमेशा सजग रहते थे और क्षेत्र के लोगों के बीच एक सक्रिय एवं लोकप्रिय व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उन्हें बचाने के लिए क्षेत्रवासियों ने तन, मन और धन से हर संभव सहयोग किया तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं भी कीं, लेकिन आखिरकार वे जिंदगी की जंग हार गए। सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ नवीन तिवारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों, विशेषकर रामलीलाओं में विभिन्न पात्रों का प्रभावशाली अभिनय भी करते थे। उनके निधन की खबर से पूरे चौखुटिया क्षेत्र में शोक की लहर है। लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति। #chaukhutia #almora #pahad #trendingnow #betalghatnews

Uttarakhand, India | Jul 3, 2026

MORE NEWS

चौखुटिया के आंदोलनकारी नवीन तिवारी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारी नवीन तिवारी का शुक्रवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, हाट निवासी नवीन तिवारी कुछ समय पूर्व एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उनका उपचार हल्द्वानी स्थित अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। नवीन तिवारी ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन के दौरान आंदोलनकारी भुवन कठायत के साथ आमरण अनशन पर बैठे थे और पूरे आंदोलन में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। वे सामाजिक सरोकारों के प्रति हमेशा सजग रहते थे और क्षेत्र के लोगों के बीच एक सक्रिय एवं लोकप्रिय व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उन्हें बचाने के लिए क्षेत्रवासियों ने तन, मन और धन से हर संभव सहयोग किया तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं भी कीं, लेकिन आखिरकार वे जिंदगी की जंग हार गए। सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ नवीन तिवारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों, विशेषकर रामलीलाओं में विभिन्न पात्रों का प्रभावशाली अभिनय भी करते थे। उनके निधन की खबर से पूरे चौखुटिया क्षेत्र में शोक की लहर है। लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति। #chaukhutia #almora #pahad #trendingnow #betalghatnews - Uttarakhand News