
#जैसलमेर : 🔥 वार्ड 32 में अनुभव बनाम नया चेहरा… किस पर दांव लगाएगी जनता?
नगरपरिषद जैसलमेर चुनाव 2026 में वार्ड संख्या 32 का मुकाबला शहर की सियासत में दिलचस्प होता जा रहा है। आमने-सामने हैं कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण उर्फ पवन सूदा और भाजपा प्रत्याशी विजय डांगरा।
एक तरफ करीब 20 साल का राजनीतिक अनुभव रखने वाले पवन सूदा, तो दूसरी तरफ सफल व्यवसायी के रूप में पहचान रखने वाले लेकिन राजनीति में अपेक्षाकृत नए चेहरे विजय डांगरा। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि कारोबारी अनुभव और नया चेहरा, दो दशक पुराने राजनीतिक अनुभव और जमीनी पकड़ को कितनी चुनौती दे पाएगा?
राजनीतिक गलियारों में विजय डांगरा का नाम भाजपा की ओर से सभापति पद के प्रबल दावेदार के तौर पर चर्चा में रहा है। मगर अब एक नई चर्चा ने चुनावी समीकरण को और दिलचस्प बना दिया है—कहा जा रहा है कि अंतिम समय में उन्हें पार्षद प्रत्याशी बनाए जाने के पीछे सभापति पद की दावेदारी नहीं करने की कथित शर्त भी जुड़ी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन यदि यह चर्चा सही है तो सवाल उठना लाजिमी है—क्या इसका असर वार्ड के मतदाताओं के फैसले पर पड़ेगा?
वहीं पवन सूदा की सबसे बड़ी ताकत उनका लंबा राजनीतिक अनुभव और शहर की स्थानीय समस्याओं से परिचय माना जा रहा है। करीब दो दशक की राजनीति के कारण वे प्रशासनिक व्यवस्था और वार्डवासियों की समस्याओं से वाकिफ हैं।
खासकर जैसलमेर दुर्ग के आसपास 300 मीटर की परिधि में निर्माण और पुराने मकानों की मरम्मत से जुड़ी पाबंदियों का मुद्दा लंबे समय से स्थानीय लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। पवन सूदा ने इस मामले में हाईकोर्ट में लंबित रोक संबंधी याचिका में स्वयं पक्षकार बनकर इस समस्या को कानूनी मंच तक ले जाने की पहल की है। ऐसे में वार्ड 32 का चुनाव केवल दो प्रत्याशियों का मुकाबला नहीं, बल्कि अनुभव बनाम नया नेतृत्व और स्थानीय मुद्दों की समझ की परीक्षा भी बनता दिखाई दे रहा है।
विजय डांगरा की व्यावसायिक सफलता पर सवाल नहीं, मगर चुनाव में असली कसौटी यह होगी कि वे राजनीति की जमीनी बारीकियों, नगरपरिषद के सिस्टम और जैसलमेर की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान को लेकर मतदाताओं को कितना भरोसा दिला पाते हैं।
🐪 ऊंट किस करवट बैठेगा, यह मतपेटी तय करेगी… मगर फिलहाल वार्ड 32 की चुनावी बिसात पर अनुभव का पलड़ा भारी और पवन सूदा बढ़त बनाते नजर आ रहे हैं।
अब फैसला वार्ड 32 की जनता का है—
20 साल का राजनीतिक अनुभव या नया कारोबारी चेहरा?
#BigBreakingNews #निकायचुनाव #jaisalmer #JaisalmerNewsToday #निकायचुनाव Jaisalmer News Today