
नंबरटोला की कच्ची सड़क पर कीचड़ का कहर, स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान
नंबरटोला बारिश के साथ ही नंबरटोला की कच्ची सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है।
सुबह स्कूल जाते समय बच्चों को इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण बच्चों के कपड़े खराब होने के साथ ही फिसलने और गिरने का भी खतरा बना रहता है। वहीं दोपहिया वाहन चालकों और बुजुर्गों को भी इस रास्ते से निकलने में काफी परेशानी हो रही है
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में कच्ची सड़क की स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। लंबे समय से सड़क निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों ने पंचायत एवं प्रशासन से सड़क का निरीक्षण कर जल्द पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बच्चों और ग्रामीणों को रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।
#NumberTola #Balaghat #RoadProblem #KachchaRoad #MuddyRoad #SchoolChildren #RuralProblems #VillageRoad #RoadConstruction #PublicIssues #RuralDevelopment #GroundReport #BalaghatTalk