Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh

कलेक्टर की अध्यक्षता में मछुआ कल्याण समिति की बैठक आयोजित समिति स्तर पर मत्स्य उत्पादन तथा इससे होने वाली आय में बढ़ोतरी के संबंध में की गई समीक्षा सिंगरौली कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मछुआ कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करने के पश्चात निर्देश दिए कि मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्योत्पादन नीति के अंतर्गत केज कल्चर निर्माण के साथ-साथ मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना एवं मत्स्य संपदा योजना (धरती आबा) के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुसार हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। वहीं मछुआ समितियों को बैंक केसीसी कार्ड उपलब्ध कराने हेतु मत्स्य एवं वित्त विभाग आपसी समन्वय बनाकर समितियों को आवश्यक क्रेडिट उपलब्ध कराएं। कलेक्टर ने मछली पालन हेतु चिह्नित किए गए जलाशयों एवं तालाबों की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिए कि मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए तालाबों की मरम्मत एवं गहरीकरण कराया जाए। तालाबों के आसपास किए गए अतिक्रमणों को राजस्व विभाग के सहयोग से हटाने की कार्रवाई करें। ऐसे नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के तालाब जो अनुपयोगी हैं, उनका सर्वे कर उन्हें चिह्नित करें। ऐसे तालाब जिनमें मत्स्य पालन हेतु पट्टों की विज्ञप्ति पंचायतों द्वारा जारी नहीं की गई है, उनमें मत्स्य विभाग संबंधित क्षेत्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद से संपर्क कर विज्ञप्ति जारी कराए। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्र के उपखंड अधिकारी, मत्स्य विभाग तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से समन्वय बनाकर तालाब के पानी के सैंपल लेकर उसकी शुद्धता की जांच कराएं, ताकि मछली उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके। बैठक में समिति के सदस्यों ने मछली बीज की उपलब्धता में हो रही परेशानियों से कलेक्टर को अवगत कराया। जिस पर कलेक्टर ने कहा कि जिले में सीएसआर मद से कृषि विज्ञान केंद्र में 17 लाख रुपये की लागत से हैचरी का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे शीघ्र ही जिले में ही सुगमता के साथ मछली के बीज उपलब्ध हो सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने समिति के सदस्यों को आश्वासन दिया कि सीएसआर के माध्यम से मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए निजी भूमियों में बायोपॉन्ड निर्माण कराए जाने के साथ-साथ समिति द्वारा मछली पालन हेतु उपयोग में लाए जाने वाले तालाबों में उगने वाले अनावश्यक पौधों को हटाने के लिए मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर ने समिति के सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मछली पालन के साथ-साथ अन्य सहायक कृषि गतिविधियों जैसे बतख पालन आदि से संबंधित समितियों के पास यदि कोई प्रोजेक्ट है तो अवगत कराएं, प्रशासन द्वारा आपका पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सक्रिय रूप से अच्छा कार्य करने वाली समितियों का अन्य राज्यों में मछली पालन के विषय में जानकारी प्राप्त करने हेतु स्टडी टूर भी कराया जाएगा, ताकि वे मछली उत्पादन की नवीन तकनीकों को सीख सकें। बैठक के दौरान सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, उप संचालक (मत्स्य) मनोज अग्रवाल, उपायुक्त सहकारिता पी.के. मिश्रा, डीपीएम मंगलेश्वर सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Singrauli, Singrauli | Jun 2, 2026

MORE NEWS

एसपी शियाज के.एम. ने सुनीं आमजन की शिकायतें

एसपी शियाज के.एम. ने सुनीं आमजन की शिकायतें

Singrauli, Singrauli | Jun 3, 2026

सिंगरौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सद्बुद्धि हवन

सिंगरौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सद्बुद्धि हवन

Singrauli, Singrauli | Jun 3, 2026

सिंगरौली पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी, 4 साल से जमे पुलिसकर्मियों की सूची जारी

सिंगरौली:जिले में पुलिस विभाग में लंबे समय से एक ही थाना और चौकी में जमे पुलिसकर्मियों पर अब तबादले की तलवार लटकती नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जिलेभर के ऐसे कर्मचारियों की सूची जारी की गई है, जो 4 वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। इस कदम को विभागीय पारदर्शिता, कार्यकुशलता और प्रशासनिक संतुलन से जोड़कर देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग द्वारा जारी सूची में जिले के विभिन्न थानों, चौकियों एवं इकाइयों में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों का ब्यौरा शामिल किया गया है। सूची में उप निरीक्षक (SI), सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक (HC) एवं आरक्षक (Constable) स्तर के कर्मचारियों के नाम शामिल किए गए हैं।

सूत्रों की मानें तो विभाग अब ऐसे कर्मचारियों के स्थानांतरण की तैयारी में जुट गया है, जो वर्षों से एक ही जगह पर जमे हुए हैं। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में बड़े स्तर पर तबादला आदेश जारी हो सकते हैं।

पुलिस महकमे में लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ रहने को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। प्रशासनिक जानकारों का कहना है कि लंबे समय तक एक ही क्षेत्र में तैनाती से कार्यप्रणाली, स्थानीय प्रभाव और निष्पक्षता को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है। ऐसे में समय-समय पर तबादले प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा माने जाते हैं।

बताया जा रहा है कि जारी सूची को लेकर विभागीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। कई थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित कर्मचारियों के बीच संभावित तबादलों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है।

हालांकि अभी तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से अंतिम तबादला आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूची सामने आने के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि विभाग में जल्द ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है।

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि कौन-कौन कर्मचारी नई पोस्टिंग पाएंगे और किन थाना-चौकियों में बदलाव होगा।

सिंगरौली पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी, 4 साल से जमे पुलिसकर्मियों की सूची जारी सिंगरौली:जिले में पुलिस विभाग में लंबे समय से एक ही थाना और चौकी में जमे पुलिसकर्मियों पर अब तबादले की तलवार लटकती नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जिलेभर के ऐसे कर्मचारियों की सूची जारी की गई है, जो 4 वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। इस कदम को विभागीय पारदर्शिता, कार्यकुशलता और प्रशासनिक संतुलन से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग द्वारा जारी सूची में जिले के विभिन्न थानों, चौकियों एवं इकाइयों में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों का ब्यौरा शामिल किया गया है। सूची में उप निरीक्षक (SI), सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक (HC) एवं आरक्षक (Constable) स्तर के कर्मचारियों के नाम शामिल किए गए हैं। सूत्रों की मानें तो विभाग अब ऐसे कर्मचारियों के स्थानांतरण की तैयारी में जुट गया है, जो वर्षों से एक ही जगह पर जमे हुए हैं। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में बड़े स्तर पर तबादला आदेश जारी हो सकते हैं। पुलिस महकमे में लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ रहने को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। प्रशासनिक जानकारों का कहना है कि लंबे समय तक एक ही क्षेत्र में तैनाती से कार्यप्रणाली, स्थानीय प्रभाव और निष्पक्षता को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है। ऐसे में समय-समय पर तबादले प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा माने जाते हैं। बताया जा रहा है कि जारी सूची को लेकर विभागीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। कई थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित कर्मचारियों के बीच संभावित तबादलों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। हालांकि अभी तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से अंतिम तबादला आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूची सामने आने के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि विभाग में जल्द ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि कौन-कौन कर्मचारी नई पोस्टिंग पाएंगे और किन थाना-चौकियों में बदलाव होगा।

Singrauli, Singrauli | Jun 2, 2026