Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
महाराष्ट्र

विकासनगर/ उत्तराखंड लोकेशन:- सेलाकुई सेलाकुई में सेलाकुई प्रेस क्लब का उद्घाटन। ऐंकर:- सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सेलाकुई में आज सेलाकुई प्रेस क्लब का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहसपुर के वर्तमान विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ,अति विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष श्री आर्येंद्र शर्मा, सेंट्रल होप टाउन सेलाकुई के पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह बर्त्वाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने रिबन काटकर सेलाकुई प्रेस क्लब का उद्घाटन किया।सभी माननीय मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन समारोह प्रारंभ किया। इस अवसर पर सेलाकुई सहसपुर एवं विकास नगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं सोशल मीडिया से संबंधित कई पत्रकार इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का फूलमाला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने प्रेस क्लब की समस्त कार्यकारिणी को अपनी बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं सेलाकुई प्रेस क्लब को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया ।अति विशिष्ट अतिथि आर्येंद्र शर्मा जी ने मीडिया को देश का चौथा स्तंभ बताते हुए इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला एवं प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की ।विजयपाल सिंह बर्त्वाल जी ने पत्रकारिता के निष्पक्ष होने पर जोर देते हुए कहा की क्षेत्र में जितने भी असंवैधानिक कार्य हो रहे हैं उनको उजागर करने का काम मीडिया का है और सेलाकुई प्रेस क्लब के उद्घाटन के पश्चात इस क्षेत्र में क्षेत्र वासियों को निष्पक्ष पत्रकारिता की एक उम्मीद नजर आई है। इस अवसर पर श्री हरीश बेंजवाल (अध्यक्ष) , श्री अनिल रावत (उपाध्यक्ष) , श्री मनोज शर्मा (मुख्य सचिव ), श्री राजेश राणा (संगठन मंत्री ),श्री इंद्रजीत असवाल (कोषाध्यक्ष), सुश्री हीमा चौहान (उपकोषाध्यक्ष) और श्री अमित रावत को मुख्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Dehradun, Dehradun | Jun 29, 2026

MORE NEWS

देहरादून के आशारोड़ी में फिर सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया ट्रक

देहरादून के आशारोड़ी में फिर सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया ट्रक

Dehradun, Dehradun | Jul 6, 2026

केतन लाल हत्याकांड: हाईकोर्ट से आरोपी पक्ष को नहीं मिली राहत, कामरेड इंद्रेश मैखुरी ने की परिवार की मदद की अपील

केतन लाल हत्याकांड में नया घटनाक्रम सामने आया है।कामरेड इंद्रेश मैखुरी ने बताया कि आरोपी पक्ष द्वारा दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने कोई राहत नहीं दी। कोर्ट ने संबंधित पक्ष को मामले से जुड़े सभी सबूत पुलिस को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही, कामरेड मैखुरी ने आमजन से अपील की है कि वे केतन लाल के परिवार की हरसंभव आर्थिक और सामाजिक मदद के लिए आगे आएं, ताकि इस कठिन समय में परिवार को सहारा मिल सके।

#KetanLal #JusticeForKetanLal #IndreshMaikhuri #Uttarakhand #HighCourt #CrimeNews #BreakingNews #PahadSamachar #उत्तराखंड #केतनलाल #न्याय_की_मांग #pahadsamachar

केतन लाल हत्याकांड: हाईकोर्ट से आरोपी पक्ष को नहीं मिली राहत, कामरेड इंद्रेश मैखुरी ने की परिवार की मदद की अपील केतन लाल हत्याकांड में नया घटनाक्रम सामने आया है।कामरेड इंद्रेश मैखुरी ने बताया कि आरोपी पक्ष द्वारा दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने कोई राहत नहीं दी। कोर्ट ने संबंधित पक्ष को मामले से जुड़े सभी सबूत पुलिस को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, कामरेड मैखुरी ने आमजन से अपील की है कि वे केतन लाल के परिवार की हरसंभव आर्थिक और सामाजिक मदद के लिए आगे आएं, ताकि इस कठिन समय में परिवार को सहारा मिल सके। #KetanLal #JusticeForKetanLal #IndreshMaikhuri #Uttarakhand #HighCourt #CrimeNews #BreakingNews #PahadSamachar #उत्तराखंड #केतनलाल #न्याय_की_मांग #pahadsamachar

Dehradun, Dehradun | Jul 6, 2026

भारी बारिश से बड़ा भूस्खलन, मलबे में दबे कई वाहन 

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 540 मेगावाट के क्वार पावर प्रोजेक्ट के पास भारी बारिश के कारण बड़ा भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिरने से परियोजना स्थल के समीप खड़े कई वाहन मलबे में दब गए और उन्हें भारी नुकसान पहुंचा।

घटना के बाद प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं। जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाने तथा दबे हुए वाहनों को निकालने का अभियान लगातार जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

भारी बारिश से बड़ा भूस्खलन, मलबे में दबे कई वाहन 

#JammuKashmir #Kishtwar #Landslide #HeavyRain #KwarPowerProject #BreakingNews #RainAlert #NaturalDisaster #IndiaNews #WeatherUpdate #pahadsamachar

भारी बारिश से बड़ा भूस्खलन, मलबे में दबे कई वाहन जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 540 मेगावाट के क्वार पावर प्रोजेक्ट के पास भारी बारिश के कारण बड़ा भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिरने से परियोजना स्थल के समीप खड़े कई वाहन मलबे में दब गए और उन्हें भारी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं। जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाने तथा दबे हुए वाहनों को निकालने का अभियान लगातार जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भारी बारिश से बड़ा भूस्खलन, मलबे में दबे कई वाहन #JammuKashmir #Kishtwar #Landslide #HeavyRain #KwarPowerProject #BreakingNews #RainAlert #NaturalDisaster #IndiaNews #WeatherUpdate #pahadsamachar

Dehradun, Dehradun | Jul 6, 2026

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी  मामले में गणेश गोदियाल का बयान, बीकेटीसी ने बिल्ली को सौंप दी दूध की रखवाली...  
                                                                                                                                    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा गठित जांच समिति पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब आरोप मंदिर समिति के अध्यक्ष के स्टाफ पर लगे हैं, तो समिति के ही अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती।

गणेश गोदियाल ने मांग की है कि मामले की जांच नेता प्रतिपक्ष की अध्यक्षता में तथा हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान जांच समिति "बिल्ली को दूध की रखवाली" सौंपने जैसी स्थिति पैदा करती है।

                                                                                 

#Badrinath #BKTC #GaneshGodiyal #Uttarakhand #CharDham #BadrinathDham #UttarakhandNews #Congress #BreakingNews #Devbhoomi

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले में गणेश गोदियाल का बयान, बीकेटीसी ने बिल्ली को सौंप दी दूध की रखवाली... कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा गठित जांच समिति पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब आरोप मंदिर समिति के अध्यक्ष के स्टाफ पर लगे हैं, तो समिति के ही अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। गणेश गोदियाल ने मांग की है कि मामले की जांच नेता प्रतिपक्ष की अध्यक्षता में तथा हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान जांच समिति "बिल्ली को दूध की रखवाली" सौंपने जैसी स्थिति पैदा करती है। #Badrinath #BKTC #GaneshGodiyal #Uttarakhand #CharDham #BadrinathDham #UttarakhandNews #Congress #BreakingNews #Devbhoomi

Dehradun, Dehradun | Jul 6, 2026

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने प्राईमरी सेक्टर पर जोर देते हुए, ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष (आरआईडीएफ) के तहत् अधिक से अधिक प्रोजेक्ट शामिल किए जाने के निर्देश विभागों को दिए। 

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपने प्रोजेक्ट अगले तीन दिन में पोर्टल पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गतिमान परियोजनाओं की प्रतिपूर्ति के लिए भी प्रस्ताव शीघ्र अपलोड किए जाएं, ताकि समय से प्रतिपूर्ति जारी की जा सके। उन्होंने धीमी गति से चल रहे प्रोजेक्ट्स पर भी चिंता जाहिर करते हुए पुरानी परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय सचिव स्लो गोईंग प्रोजेक्ट्स की साप्ताहिक समीक्षा करते हुए कार्यों को पूर्ण कराएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभागों द्वारा एकीकृत दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रोजेक्ट तैयार करने पर ही किसी क्षेत्र में योजनाओं का उचित लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। कृषि-बागवानी क्षेत्र में सम्पूर्ण लिंकेज के साथ एक से अधिक क्लस्टर्स को शामिल करते हुए बड़े प्रोजेक्ट बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट्स में एक क्षेत्र के आसपास के सभी क्लस्टर्स को कोल्ड चेन, इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्टेशन आदि की सुविधा एक ही प्राजेक्ट के अंतर्गत मिल सके। 

मुख्य सचिव ने इसके लिए नाबार्ड से तकनीकी एवं विशेषज्ञ सहायता उपलब्ध कराए जाने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि नाबार्ड को गतिशक्ति पोर्टल का एक्सेस उपलब्ध कराया जाए, ताकि वह सभी परियोजनाओं का अध्ययन कर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 4, 5 क्षेत्र चिन्हित करते हुए इन चिन्हित क्षेत्रों के एक सम्पूर्ण लिंकेज प्लान तैयार करने में तकनीकी एवं विशेषज्ञ सहायता उपलब्ध करा सकें। इस पर नाबार्ड ने शीघ्र एक टीम लगाए जाने के आश्वासन दिया।  

मुख्य सचिव ने कहा कि उद्यान विभाग को पॉलीहाऊस परियोजना को शीघ्र से शीघ्र पूर्ण कराए जाने हेतु सचिव स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा करते हुए लगातार निगरानी किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग को भी सभी जनपदों में बड़े स्तर के अस्पतालों को स्थापित कर दूरस्थ क्षेत्रों में पशुओं के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जो प्रोजेक्ट पूर्ण हो चुके हैं, उन प्रोजेक्ट्स के पूर्ण होने का प्रमाण-पत्र एवं रिपोर्ट, शीघ्र से शीघ्र नाबार्ड को उपलब्ध कराए जाएं। 

बैठक के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 1 हजार करोड़ के प्रस्ताव का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 500 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव शासन को प्राप्त हो गए हैं। इनमें से कुल 271 करोड़ के प्रस्ताव नाबार्ड को प्राप्त हो गए हैं, इन 271 करोड़ के प्रोजेक्ट्स में से 210 करोड़ की डीपीआर नाबार्ड को प्राप्त हो गई हैं। 

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव दिलीप जावलकर, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, सी. रविशंकर, धीराज सिंह गर्ब्याल एवं सीजीएम नाबार्ड पंकज यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने प्राईमरी सेक्टर पर जोर देते हुए, ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष (आरआईडीएफ) के तहत् अधिक से अधिक प्रोजेक्ट शामिल किए जाने के निर्देश विभागों को दिए। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपने प्रोजेक्ट अगले तीन दिन में पोर्टल पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गतिमान परियोजनाओं की प्रतिपूर्ति के लिए भी प्रस्ताव शीघ्र अपलोड किए जाएं, ताकि समय से प्रतिपूर्ति जारी की जा सके। उन्होंने धीमी गति से चल रहे प्रोजेक्ट्स पर भी चिंता जाहिर करते हुए पुरानी परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय सचिव स्लो गोईंग प्रोजेक्ट्स की साप्ताहिक समीक्षा करते हुए कार्यों को पूर्ण कराएं। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभागों द्वारा एकीकृत दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रोजेक्ट तैयार करने पर ही किसी क्षेत्र में योजनाओं का उचित लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। कृषि-बागवानी क्षेत्र में सम्पूर्ण लिंकेज के साथ एक से अधिक क्लस्टर्स को शामिल करते हुए बड़े प्रोजेक्ट बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट्स में एक क्षेत्र के आसपास के सभी क्लस्टर्स को कोल्ड चेन, इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्टेशन आदि की सुविधा एक ही प्राजेक्ट के अंतर्गत मिल सके। मुख्य सचिव ने इसके लिए नाबार्ड से तकनीकी एवं विशेषज्ञ सहायता उपलब्ध कराए जाने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि नाबार्ड को गतिशक्ति पोर्टल का एक्सेस उपलब्ध कराया जाए, ताकि वह सभी परियोजनाओं का अध्ययन कर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 4, 5 क्षेत्र चिन्हित करते हुए इन चिन्हित क्षेत्रों के एक सम्पूर्ण लिंकेज प्लान तैयार करने में तकनीकी एवं विशेषज्ञ सहायता उपलब्ध करा सकें। इस पर नाबार्ड ने शीघ्र एक टीम लगाए जाने के आश्वासन दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि उद्यान विभाग को पॉलीहाऊस परियोजना को शीघ्र से शीघ्र पूर्ण कराए जाने हेतु सचिव स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा करते हुए लगातार निगरानी किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग को भी सभी जनपदों में बड़े स्तर के अस्पतालों को स्थापित कर दूरस्थ क्षेत्रों में पशुओं के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जो प्रोजेक्ट पूर्ण हो चुके हैं, उन प्रोजेक्ट्स के पूर्ण होने का प्रमाण-पत्र एवं रिपोर्ट, शीघ्र से शीघ्र नाबार्ड को उपलब्ध कराए जाएं। बैठक के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 1 हजार करोड़ के प्रस्ताव का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 500 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव शासन को प्राप्त हो गए हैं। इनमें से कुल 271 करोड़ के प्रस्ताव नाबार्ड को प्राप्त हो गए हैं, इन 271 करोड़ के प्रोजेक्ट्स में से 210 करोड़ की डीपीआर नाबार्ड को प्राप्त हो गई हैं। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव दिलीप जावलकर, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, सी. रविशंकर, धीराज सिंह गर्ब्याल एवं सीजीएम नाबार्ड पंकज यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Dehradun, Dehradun | Jul 6, 2026