
थाना कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ी कुंजरहटी मोहल्ला में चल रहे जुंआ के फड़ में मारा छापा- संचालक जफ्फू खान सहित 13 जुंवारी गिरफ्तार- ₹1,27,000 नगद राशि बरामद
*जुंआ संचालक एवं जुआरियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम एवं संगठित अपराध धारा के तहत की गई कार्यवाही*
*जुंआ संचालक आदतन अपराधी जाफिर उर्फ जफ्फू खान के विरुद्ध चोरी, मारपीट, गाली गलौज, अवैध वसूली, बलवा, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार, अवैध शराब, जुंआ जैसे 35, आरोपी शाहरुख खान के विरुद्ध अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध वसूली, जुआ जैसे 6, आरोपी नफीस के विरुद्ध अवैध शराब जुआ जैसे 2, आरोपी शिवम रैकवार के विरुद्ध अवैध हथियार, मारपीट, जुआ जैसे 2 अपराध, फरार आरोपी जुआ संचालक शाहिद उर्फ सद्दू के विरुद्ध अवैध हथियार, अवैध वसूली, जुआ जैसे 3 अपराध दर्ज*
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों एवं संचालन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
विगत रात्रि गश्त के दौरान थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी कुंजरहटी मोहल्ले में कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम संबंधित स्थान पहुंची। सद्दू खान के घर के आंगन में संचालित जुवें के फड़ में जुआरी जुआ खेलते मिले, घेराबंदी कर पकड़ा गया। जुवे के फड़ व जुआरिओं से 1,27,000 रूपये नगद एवं ताश के पत्ते बरामद किये गए। पकड़े गए 13 अभियुक्तों एवं फरार संचालक सहित 14 आरोपियों
1. जफ्फू उर्फ जाफिर खान पिता जुम्मन खान निवासी बड़ी कुंजरेहटी मोहल्ला छतरपुर
2. मोहम्मद जावेद पिता रज्जन निवासी बसारी गेट के पास छतरपुर,
3. शरद उर्फ गोलू रावत पिता कल्लू रावत निवासी ग्राम हमा थाना कोतवाली छतरपुर,
4. सीनू उर्फ जावेद खान पिता सफीक खान निवासी मातवाना मोहल्ला छतरपुर,
5. बबलू नरेले पिता राधेलाल नरेले निवासी चौक बाजार छतरपुर,
6. रितेश महोबिया पिता मुन्ना लाल महोबिया निवासी बकायन खिडकी मोहल्ला छतरपुर,
7. धरमदास उर्फ हम्मू रैकवार पिता रामा रैकवार निवासी ग्राम पुर थाना महराजपुर हाल सेवाग्राम खजुराहो जिला छतरपुर,
8. प्रवीण राजौरिया पिता घनश्याम कोरी निवासी कमलानगर भोपाल, हाल रेल्वे स्टेशन के पास खजुराहो थाना खजुराहो जिला छतरपुर,
9. शाहरूख उर्फ सानू खान पिता मोहम्मद रियाज निवासी ताज कालोनी पटवारी मोहल्ला छतरपुर,
10. नफीस राईन पिता रफीक राईन निवासी बडी कुजरहटी मोहल्ला छतरपुर,
11. बृजेन्द्र उर्फ पिलोठा प्रजापति पिता रघुवीर प्रजापति निवासी सेवाग्राम खजुराहो
12. अकरम राजा उर्फ नईम खान पिता महमूब खान निवासी मंजूर नगर खजुराहो
13. शिवम रैकवार पिता तुलसीदास रैकवार निवासी समनीगर मोहल्ला छतरपुर थाना कोतवाली
14. फरार आरोपी संचालक शाहिद खान उर्फ सद्दू खान निवासी बड़ी कुंजरहटी छतरपुर
के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गयी। साथ ही आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संगठित अपराध की धारा के तहत भी कार्यवाही की गई।
जुंआ संचालक आदतन अपराधी जाफिर उर्फ जफ्फू खान के विरुद्ध चोरी, मारपीट, गाली गलौज, अवैध वसूली, बलवा, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार, अवैध शराब, जुंआ जैसे 35, आरोपी शाहरुख खान के विरुद्ध अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध वसूली, जुआ जैसे 6, आरोपी नफीस के विरुद्ध अवैध शराब जुआ जैसे 2, आरोपी शिवम रैकवार के विरुद्ध अवैध हथियार, मारपीट, जुआ जैसे 2 अपराध, फरार आरोपी जुआ संचालक शाहिद उर्फ सद्दू के विरुद्ध अवैध हथियार, अवैध वसूली, जुआ जैसे 3 अपराध दर्ज हैं। फरार जुआ संचालक आरोपी शाहिद खान उर्फ सद्दू की तलाश की जा रही है। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक वीरेंद्र रैकवार, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर, जानकी प्रसाद, आरक्षक कपेन्द्र, जगभान, राकेश, अभिषेक, रोहित, भूपेंद्र, अरविंद, संदीप, देशराज एवं टीम की भूमिका रही।
#mppolice #chhatarpur