गांव के रूप में एक साथ बसाहट होने पर बिजली, सड़के, हैंडपम्प आदि की स्थाई व्यवस्था की जाएगी
---------
राष्ट्रीय महत्व की केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित एवं पुनर्वासित परिवारों की स्थिति का कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने डूब क्षेत्र वाले ग्राम घुंघरी, भौरखुआँ में जल चौपाल लगाकर जमीन पर बैठकर एक एक प्रभावितों की समस्याओं को सुना। उन्होंने पुनर्वासित ग्रामों में अन्य स्थानों पर मकान निर्माण कर रहे परिवारों तथा अभी तक शिफ्ट नहीं हुए प्रभावित परिवारों की वस्तुस्थिति देखी और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान एसपी श्री रजत सकलेचा, एसडीएम श्री विजय द्विवेदी सहित संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने बताया कि परियोजना से प्रभावित लगभग 98 प्रतिशत पात्र परिवारों को मुआवजा एवं पुनर्वास पैकेज की राशि मिल चुकी है। शेष प्रकरणों में कुछ मामलों में उम्र निर्धारण तथा कुछ में बैंक खातों से संबंधित समस्याएं हैं। इनके निराकरण के