केराकत विधायक के विवादित बयान पर गरमाई सियासत
वाराणसी : जौनपुर के केराकत से सपा विधायक तूफानी सरोज का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। इसमें उनके द्वारा दिए गए एक बयान को लेकर सियासी भूचाल आ गया है। इस बयान के बाद जौनपुर में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है। ब्राह्मण महासभा ने विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
वीडियो में विधायक कहते दिख रहे कि जो लोग आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं, उन्हें यह भी देखना चाहिए कि हर तरह का आरक्षण समाप्त होना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मंदिरों में सदियों से एक विशेष जाति के लोग पंडे और पुजारी बनकर कब्जा जमाए बैठे हैं।
#letestअपडेट #LetestUpdate #VaranasiUpdate #LETESTNEWS 👇👇