
लापता महिला का बेतवा नदी किनारे मिला शव, जेवर गायब होने से परिजनों में हड़कंप
#मौदहा (हमीरपुर)। घर से नाराज होकर निकली 45 वर्षीय महिला का शव रविवार रात बेतवा पुल के पास नदी किनारे मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। महिला के शव से मंगलसूत्र, पायल और कान के बाले गायब मिलने पर परिजनों ने मामले की जांच कराने की मांग की है।
अरतरा चौराहा निवासी राजकुमारी (45) पत्नी कमल किशोर साहू रविवार सुबह करीब 11 बजे घर से नाराज होकर निकली थीं। परिजनों के अनुसार, राजकुमारी मानसिक रूप से अस्वस्थ भी बताई जा रही थीं। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला।
रविवार रात करीब 10 बजे परिजनों को सूचना मिली कि बेतवा पुल के पास नदी किनारे एक महिला का शव पड़ा है। सूचना के बाद फोटो मंगाकर देखने पर परिजनों ने शव की पहचान राजकुमारी के रूप में की।
मृतका के बड़े बेटे अनिल कुमार ने बताया कि परिवार काफी समय से उनकी तलाश कर रहा था। वहीं बेटी प्रीति के मुताबिक मौके पर पहुंचने पर मां के शव से मंगलसूत्र, पायल और कान के बाले गायब मिले। इसके बाद परिजनों ने घटना की जांच की मांग की।
कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हमीरपुर कोतवाली से सूचना मिलने के बाद परिजनों की मांग पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Rath Times की स्थानीय खबरों के लिए पेज को Follow जरूर करें।
👍 खबर पसंद आए तो Like और Share करें।
💬 आपकी राय क्या है? संक्षिप्त और गरिमापूर्ण शब्दों में Comment करें।
#nonfollowers #nonfollowersviewers #followerseveryone #followforfollowback #foryoupage #photo #FacebookPage
Rath, Hamirpur | Sep 30, 2026