Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो: पूर्व मंत्री जाड़ावत। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े समाचारों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि एसआईटी की रिपोर्ट में चढ़ावे के हिसाब-किताब, ऑडिट और प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं तो इसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए तथा जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। जाड़ावत ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं ने घर-घर जाकर चंदा दिया था। साथ ही विभिन्न स्तरों पर सरकारी संसाधनों का भी उपयोग हुआ। ऐसे में मंदिर से जुड़े प्रत्येक रुपये का हिसाब जनता और श्रद्धालुओं के सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि चंपत राय एवं अन्य जिन लोगों को मंदिर प्रबंधन और चढ़ावे की जिम्मेदारी सौंपी गई, उनके नाम यदि जांच रिपोर्टों में सामने आ रहे हैं तो यह अत्यंत गंभीर विषय है क्योंकि अभी और खुलासे के बाद बड़े नाम आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 और 2024 के चुनावों में भाजपा ने भगवान राम के नाम पर व्यापक राजनीतिक प्रचार किया। पूरे देश में "जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे" जैसे गीत और नारों के माध्यम से वोट मांगे गए। भाजपा ने राम मंदिर को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताकर जनता से समर्थन प्राप्त किया, लेकिन आज यदि उसी राम मंदिर के चढ़ावे और प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं तो देशवासियों की भावनाएं आहत होना स्वाभाविक है। प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत ने कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। इसलिए इस मामले को राजनीतिक प्रभाव से दूर रखते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ जांच की जानी चाहिए। श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चढ़ावे और दान का एक-एक पैसा जनता की अमानत है और उसका पूरा हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि मामले की सच्चाई देश के सामने लाई जाए तथा दोषियों को किसी भी प्रकार का संरक्षण न दिया जाए, ताकि भगवान राम की आस्था पर कोई आंच न आए और नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

MORE NEWS

पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक नीलामी सम्पन्न, 15 वाहनों की नीलामी से ₹8,71,700 का राजस्व प्राप्त।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

चित्तौड़गढ़। विभागीय उपयोग से बाहर हो चुके   कुल 15 नकारा वाहनों की सार्वजनिक नीलामी मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन, चित्तौड़गढ़ परिसर में "जहाँ है-जैसे है" की स्थिति के आधार पर निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार संपन्न कराई गई। जिसमें कुल 8,71,700 राजस्व आय की प्राप्ति हुई
       जिला पुलिस अधीक्षक  धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया गठित समिति की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता एवं नियमानुसार आयोजित की गई। नीलामी प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मुकुल शर्मा, समिति के अन्य सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नीलामी में केवल जीएसटी पंजीकृत फर्मों एवं पात्र बोलीदाताओं ने भाग लिया। सभी वाहनों की बोली निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रतिस्पर्धात्मक रूप से संपन्न कराई गई तथा सर्वाधिक बोली लगाने वाले बोलीदाताओं को वाहन नियमानुसार आवंटित किए गए। नीलामी में विभाग के कुल 15 नकारा वाहन  नीलाम किए गए, जिनमें 06 बोलेरो, 04 जीप, 01 टवेरा एवं 04 मोटरसाइकिल शामिल हैं। इन वाहनों की नीलामी से पुलिस विभाग को ₹8,71,700 (आठ लाख इकहत्तर हजार सात सौ रुपये) का राजस्व प्राप्त हुआ।

पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक नीलामी सम्पन्न, 15 वाहनों की नीलामी से ₹8,71,700 का राजस्व प्राप्त। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। विभागीय उपयोग से बाहर हो चुके कुल 15 नकारा वाहनों की सार्वजनिक नीलामी मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन, चित्तौड़गढ़ परिसर में "जहाँ है-जैसे है" की स्थिति के आधार पर निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार संपन्न कराई गई। जिसमें कुल 8,71,700 राजस्व आय की प्राप्ति हुई जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया गठित समिति की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता एवं नियमानुसार आयोजित की गई। नीलामी प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मुकुल शर्मा, समिति के अन्य सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नीलामी में केवल जीएसटी पंजीकृत फर्मों एवं पात्र बोलीदाताओं ने भाग लिया। सभी वाहनों की बोली निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रतिस्पर्धात्मक रूप से संपन्न कराई गई तथा सर्वाधिक बोली लगाने वाले बोलीदाताओं को वाहन नियमानुसार आवंटित किए गए। नीलामी में विभाग के कुल 15 नकारा वाहन नीलाम किए गए, जिनमें 06 बोलेरो, 04 जीप, 01 टवेरा एवं 04 मोटरसाइकिल शामिल हैं। इन वाहनों की नीलामी से पुलिस विभाग को ₹8,71,700 (आठ लाख इकहत्तर हजार सात सौ रुपये) का राजस्व प्राप्त हुआ।

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 30, 2026

खेत में अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश,233 गांजे के पौधे एवं 530 ग्राम गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

खेत में अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश,233 गांजे के पौधे एवं 530 ग्राम गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 29, 2026

डबल इंजन सरकार का उभरता विकास....

आरनी में सड़क और नालियों की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान

सफाई व्यवस्था एवं अधूरे निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

राशमी। पंचायत समिति के ग्राम आरनी में सड़कों एवं नालियों की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में नियमित सफाई नहीं होने से नालियों में गंदगी जमा हो रही है, जिससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है।
  ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण एवं पाइपलाइन डालने के कार्य के दौरान सड़कों को खोदा गया था, लेकिन लंबे समय बाद भी मरम्मत कार्य पूरा नहीं किया गया। ठेकेदार द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने से सड़कें खराब स्थिति में हैं और ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
   ग्रामीणों ने बताया कि कई जगह पाइपलाइन का कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे सड़कें उबड़-खाबड़ हो गई हैं। बारिश के समय समस्या और बढ़ जाती है।
   ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा अधूरे पाइपलाइन एवं सड़क मरम्मत कार्य को शीघ्र पूरा करवाकर आमजन को राहत प्रदान की जाए।

डबल इंजन सरकार का उभरता विकास.... आरनी में सड़क और नालियों की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान सफाई व्यवस्था एवं अधूरे निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी। दैनिक वीरधरा राजस्थान। राशमी। पंचायत समिति के ग्राम आरनी में सड़कों एवं नालियों की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में नियमित सफाई नहीं होने से नालियों में गंदगी जमा हो रही है, जिससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण एवं पाइपलाइन डालने के कार्य के दौरान सड़कों को खोदा गया था, लेकिन लंबे समय बाद भी मरम्मत कार्य पूरा नहीं किया गया। ठेकेदार द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने से सड़कें खराब स्थिति में हैं और ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई जगह पाइपलाइन का कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे सड़कें उबड़-खाबड़ हो गई हैं। बारिश के समय समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा अधूरे पाइपलाइन एवं सड़क मरम्मत कार्य को शीघ्र पूरा करवाकर आमजन को राहत प्रदान की जाए।

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 28, 2026

मेरी पत्नी का किडनैप हुआ है, साहब मुझे न्याय दिलाओ...!

चित्तौड़गढ़ जिले के शंभूपुरा थाना क्षेत्र का है यह पूरा मामला,
शंभूपुरा निवासी एक युवक ने बताया मेरी पत्नी का किडनैप हुआ है,
युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, मुझे मेरी पत्नी से मिलवा दो,
बालिक युवक युवती की 2 साल पहले हो चुकी है कोर्ट मैरिज, 
फिर भी कानून के खिलाफ जाकर कार्यवाही का आरोप,
युवक ने कहा पत्नी आना चाहती लेकिन ससुर ओर पुलिस नही मिलाना चाहती,
शंभूपुरा पुलिस के एक एएसआई ओर महिला कॉन्स्टेबल पर गम्भीर आरोप,
युवक ने कहा पुलिस ने वकील के मार्फ़त पैसे लिए, ससुर ने भी पैसे लिया,
बावजूद इसके लड़की के असली बयान के बजाय अपनी मर्जी से तैयार की रिपोर्ट,
अब युवक अपनी पत्नी के लिए दर दर भटकने को मजबूर,
युवक को डर कही पत्नी के साथ कुछ गलत ना कर दिया हो,
मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध, अब क्या एक्शन लेंगे एसपी....!!
@policerajasthan @chittorgarh_police @surendra_jadawat_inc @mlacbsaakya @cpjoshibjp @rajcmo #vdn #chittorgarh #news #trending #shambhupura

मेरी पत्नी का किडनैप हुआ है, साहब मुझे न्याय दिलाओ...! चित्तौड़गढ़ जिले के शंभूपुरा थाना क्षेत्र का है यह पूरा मामला, शंभूपुरा निवासी एक युवक ने बताया मेरी पत्नी का किडनैप हुआ है, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, मुझे मेरी पत्नी से मिलवा दो, बालिक युवक युवती की 2 साल पहले हो चुकी है कोर्ट मैरिज, फिर भी कानून के खिलाफ जाकर कार्यवाही का आरोप, युवक ने कहा पत्नी आना चाहती लेकिन ससुर ओर पुलिस नही मिलाना चाहती, शंभूपुरा पुलिस के एक एएसआई ओर महिला कॉन्स्टेबल पर गम्भीर आरोप, युवक ने कहा पुलिस ने वकील के मार्फ़त पैसे लिए, ससुर ने भी पैसे लिया, बावजूद इसके लड़की के असली बयान के बजाय अपनी मर्जी से तैयार की रिपोर्ट, अब युवक अपनी पत्नी के लिए दर दर भटकने को मजबूर, युवक को डर कही पत्नी के साथ कुछ गलत ना कर दिया हो, मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध, अब क्या एक्शन लेंगे एसपी....!! @policerajasthan @chittorgarh_police @surendra_jadawat_inc @mlacbsaakya @cpjoshibjp @rajcmo #vdn #chittorgarh #news #trending #shambhupura

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 28, 2026

*🌷🙏🌷आज के श्रृंगार दर्शन🌷🙏🌷 2️⃣8️⃣▪️6️⃣▪️2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ 🌹🙏 प्रभु श्री सांवलिया सेठ जी  मंडफिया धाम चित्तौड़गढ़ राजस्थान से*🌹🙏👏👏🌹🥢🥥🛕🚩🦚

*🌷🙏🌷आज के श्रृंगार दर्शन🌷🙏🌷 2️⃣8️⃣▪️6️⃣▪️2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ 🌹🙏 प्रभु श्री सांवलिया सेठ जी मंडफिया धाम चित्तौड़गढ़ राजस्थान से*🌹🙏👏👏🌹🥢🥥🛕🚩🦚

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 28, 2026

राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो: पूर्व मंत्री जाड़ावत। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े समाचारों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि एसआईटी की रिपोर्ट में चढ़ावे के हिसाब-किताब, ऑडिट और प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं तो इसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए तथा जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। जाड़ावत ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं ने घर-घर जाकर चंदा दिया था। साथ ही विभिन्न स्तरों पर सरकारी संसाधनों का भी उपयोग हुआ। ऐसे में मंदिर से जुड़े प्रत्येक रुपये का हिसाब जनता और श्रद्धालुओं के सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि चंपत राय एवं अन्य जिन लोगों को मंदिर प्रबंधन और चढ़ावे की जिम्मेदारी सौंपी गई, उनके नाम यदि जांच रिपोर्टों में सामने आ रहे हैं तो यह अत्यंत गंभीर विषय है क्योंकि अभी और खुलासे के बाद बड़े नाम आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 और 2024 के चुनावों में भाजपा ने भगवान राम के नाम पर व्यापक राजनीतिक प्रचार किया। पूरे देश में "जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे" जैसे गीत और नारों के माध्यम से वोट मांगे गए। भाजपा ने राम मंदिर को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताकर जनता से समर्थन प्राप्त किया, लेकिन आज यदि उसी राम मंदिर के चढ़ावे और प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं तो देशवासियों की भावनाएं आहत होना स्वाभाविक है। प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत ने कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। इसलिए इस मामले को राजनीतिक प्रभाव से दूर रखते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ जांच की जानी चाहिए। श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चढ़ावे और दान का एक-एक पैसा जनता की अमानत है और उसका पूरा हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि मामले की सच्चाई देश के सामने लाई जाए तथा दोषियों को किसी भी प्रकार का संरक्षण न दिया जाए, ताकि भगवान राम की आस्था पर कोई आंच न आए और नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। - Chittaurgarh News