जापान के नागोया में आयोजित 5वें पैरा एशियाई खेलों में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अम्ब उपमंडल के बदाऊं गांव के रहने वाले भारतीय पैरा एथलीट निषाद कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाई जंप में 2.04 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले वह लॉन्ग जंप में 7.11 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं। बचपन में चारा काटने वाली मशीन से हाथ कट जाने के बावजूद निषाद ने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत व दृढ़ संकल्प से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया। वह विश्व चैंपियनशिप और पैरालंपिक खेलों में भी कई पदक जीत चुके हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से बदाऊं गांव, अम्ब क्षेत्र और पूरे ऊना जिले में खुशी की लहर है।
Chamba, Chamba | Oct 21, 2026