मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों की सुविधा और सहूलियत को प्राथमिकता देते हुए कोण्डागांव जिले में 6 नए धान उपार्जन केंद्र शुरू किए गए हैं।
अब किसानों को धान बेचने के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे अपने नजदीकी उपार्जन केंद्र में ही आसानी से धान का विक्रय कर सकेंगे।
नए धान उपार्जन केंद्र:
1. भाटागांव
2. चलका
3. साल्हेभाट
4. चिंगनार
5. ईंगरा
6. बड़ागांव
यह पहल किसानों का समय, श्रम और परिवहन खर्च बचाने के साथ धान विक्रय प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाएगी।
#धान_खरीदी #किसान_कल्याण #Kondagaon #Chhattisgarh #कृषक_हित सुशासन_सरकार