जयराम महतो की PhD पूरी होने पर BBMKU पहुंचीं उनकी मां
डुमरी विधायक और JLKM सुप्रीमो जयराम महतो की PhD पूरी होने का दिन उनके परिवार के लिए भी खास रहा। उनकी मां को इस विशेष मौके पर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) की ओर से आमंत्रित किया गया था।
मां विश्वविद्यालय पहुंचीं और बेटे जयराम महतो को उनकी उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। PhD के फाइनल Viva के बाद जयराम महतो के नाम के आगे ‘डॉ.’ जुड़ने का रास्ता साफ हुआ है।
मां के लिए यह पल इसलिए भी खास रहा, क्योंकि वर्षों की मेहनत और पढ़ाई के बाद बेटे ने यह शैक्षणिक मुकाम हासिल किया है।
#apnagiridihnews #GiridihNews #jairammahto #PhD #जयराममहतो