कटिहार में जन-सुनवाई में एसपी ने सुनी फरियाद, शिकायतों के समाधान को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने गुरुवार को अपने कार्यालय में जन-सुनवाई आयोजित कर विभिन्न मामलों को लेकर पहुंचे आवेदकों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों से एसपी को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने शिकायतों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निराकरण के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदकों की समस्याओं का नियमानुसार त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। जन-सुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया को लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।