
*थाना साइबर क्राइम बलिया व साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही द्वारा धोखाधड़ी से निकाले गये 1,00,000/- रूपये (एक लाख रूपये) को कराया गया वापस ।*
*संक्षिप्त विवरणः-*
दिनाँक-25.07.2026 को शिकायतकर्ता श्री शुधेश सौरभ पुत्र श्री सीताराम प्रसाद ग्राम व पोस्ट- बसंतपुर, थाना- सुखपुरा, जनपद- बलिया द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि शिकायतकर्ता के यूनियन बैंक के खाते से साइबर ठगो द्वारा फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर दिनाँक-09.06.2026 को कुल-106999/- रूपये (शब्दो में- एक लाख छः हजार नौ सौ निन्यानबे रूपये मात्र) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया है । उपरोक्त के सन्दर्भ में शिकायतकर्ता द्वारा साइबर हेल्प लाईन नं0-1930/ NCRP Portal (National Cybercrime Reporting Portal) पर शिकायत तथा थाना साइबर क्राइम पर मु0अ0सं0 06/2026 धारा 66 (डी) आई.टी. एक्ट पंजीकृत कराया गया था ।
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह व नोडल साइबर क्राइम थाना बलिया* के निर्देशन मे थाना साइबर क्राइम बलिया तथा साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-01.10.2026 को शिकायतकर्ता *श्री शुधेश सौरभ पुत्र श्री सीताराम प्रसाद ग्राम व पोस्ट- बसंतपुर, थाना- सुखपुरा, जनपद- बलिया के यूनियन बैंक खाते में विवेचना के क्रम में धोखाधड़ी की धनराशि कुल-1,00,000.00/- रूपये को वापस कराया गया* तथा शेष धनराशि को 6999.00 जो एन.सी.आर.पी. पोर्टल पर होल्ड है । एम.आर.एम. पोर्टल के माध्यम से वापस कराया जायेगा । शिकायतकर्ता श्री शुधेश सौरभ द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना साइबर क्राइम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
*थाना साइबर क्राइम/मनियर पुलिस टीम बलिया-*
1- निरीक्षक श्री नदीम अहमद फरीदी प्रभारी थाना साइबर क्राइम बलिया ।
2- उ0नि0 श्री मनीष कुमार वरूण साइबर सेल जनपद बलिया ।
3- मु0आ0 मो0 जफर साइबर क्राइम जनपद बलिया ।
4- आरक्षी अमरनाथ मिश्र साइबर सेल जनपद बलिया ।
5- आरक्षी अमर बहादुर यादव थाना साइबर क्राइम बलिया ।
6- आरक्षी शनी कुमार साइबर सेल जनपद बलिया ।
7- आरक्षी कुलदीप दुबे थाना साइबर क्राइम जनपद बलिया ।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Oct 2, 2026