
नगर निगम के द्वारा भगवा ध्वज उतारने को लेकर विश्व हिन्दू परिषद् और सकल हिन्दू समाज के तत्वधान भारी विरोध प्रदर्शन हुआ
अमित ठेंगे स्मारक पर हिंदूवादी संगठनों के जबरदस्त विरोध प्रदर्शन बाद पुनः फहराया गया भगवाध्वज
#छिंदवाड़ा:-नगर के मानसरोवर काम्पलेक्स के सामने मेजर अमित ठेंगे स्मारक पर मंगलवार दोपहर के समय नगर पालिका निगम कों भारी विरोध का सामना करना पड़ा जब नगर निगम के कुछ कर्मचारी यहां पहुंचें और हाईमास्क के सहारे लहराने वाला भगवा ध्वज उतारने लगे सुचना लगते ही विश्व हिन्दू परिषद्, सकल हिन्दू समाज और अन्य हिंदूवादी संगठनों ने उक्त कृत्य का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर सड़क पर चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और नगर निगम कमिश्नर के विरुद्ध नारेबाजी की भीड़ मे शामिल कुछ लोगों ने कलेक्टर के विरुद्ध भी नारे लगाए छोटी बजार क्षेत्र के श्रीराम मंदिर बड़ी माता मंदिर जैन मंदिर से जुड़े एवं स्थानीय लोगों ने भी ध्वज उतारने पर जबरदस्त रोष व्यक्त किया और विरोध शामिल होकर आंदोलन सफल बनाया परिणाम स्वरूप नगर निगम प्रसाशन कों झुकना पड़ा मौके पर पहुंचने निगम कमिश्नर CP राय,कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे जिला पुलिस बल एवं जिला प्रसाशन के अधिकारीयों ने स्थिति कों सभाला और उक्त अधिकारीयों की उपस्थिति मे पटाखे फोड़कर वंदे मातरम,जयश्रीराम,भारत माता की जय के गगनभेदी जयकारों के बीच पुनःभगवा ध्वज फहराया
Sadar, Lucknow | Sep 8, 2026