
अपना दल (एस) जिला कार्यालय पर आयोजित हुई मासिक बैठक
उरई (जालौन)।अपना दल (एस) की मासिक बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय उरई में गरिमामय माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहित राठौर (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, अपना दल एस) उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता अनिल कुदारी जिलाध्यक्ष अपना दल एस जालौन ने की।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संगठन को गति देने के लिए निम्नलिखित प्रमुख निर्णय लिए गए। झंडा अभियान विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में व्यापक झंडा अभियान चलाकर प्रत्येक घर तक पार्टी का झंडा लगाने का लक्ष्य तय किया गया।
ग्राम स्तर पर बैठकों का आयोजन तथा विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं की बैठकों का आयोजन सीधे ग्राम स्तर पर किया जाएगा।बूथ व सेक्टर गठन सेक्टर कार्यकारिणी की सूची को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने तथा बूथ स्तर पर समितियों का गठन पूर्ण करने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। सभी कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ क्षेत्र में सक्रिय होकर संगठन को ऐतिहासिक मजबूती प्रदान करें।
बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण महेंद्र सिंह भदौरिया, पूर्व जिला महासचिव, अंकित सिंह अहिरवार जिला सचिव, रामशंकरपाल जिला अध्यक्ष पंचायत मंच, अरविंद प्रधान हनुमंतपुरा, रवींद्र सिंह प्रधान प्रतिनिधि पिथउपुर रामपुरा, विनोद कुमार कुशवाहा पनयारा, सेक्टर अध्यक्ष, कुलदीप सिंह जाटव सुमिरिया सक्रिय कार्यकर्ता, शंकर दयाल कुशवाहा पनयारा, राजेंद्र कुशवाहा लहचूरा लल्लू परिहार सिमरिया, श्याम सुंदर कुशवाहा जिला महासचिव, प्रदीप कुशवाहा गिदवासा विधानसभा महासचिव , अनिल कुमार सोनी भदारी, प्रदीप कुशवाहा जिला सचिव, जीतेन्द्र कुमार जिलाध्यक्ष आईटी मंच ,आशीष बजाज जिला सचिव, सुघर सिंह पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य, राजकुमार अहिरवार जोन अध्यक्ष कदौरा, ग्यान सिंह पाल जमालपुर, शिवम शाक्य घुसिया विधानसभा महासचिव प्रांशु राठौड़, कुदरा बुजुर्ग,लाल सिंह राठौर सेता, सोनू राठौर कोंच हरी नारायण कुशवाहा, माहान्त नगर, अमर सिंह कुशवाहा कोच, अंशुल कुशवाहा, कुरोला सेक्टर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सेंगर, राजवीर सिंह जिला मीडिया सचिव, अंकित तिवारी, राहुल ठाकुर नूरपुर ,लाल सिंह कुशवाहा बगिया जिला कार्यकारी सदस्य, एवं बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Orai, Jalaun | Aug 8, 2026