Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh

तिरंगा यात्रा से दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हुआ चूरू हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सोमवार को चूरू में तिरंगा यात्रा निकाली गई। चूरूः हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा जिला मुख्यालय स्थित जनरल सगत सिंह खेल स्टेडियम से शुरू हुई। यात्रा को भाजपा नेता पराक्रम सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान शहर एक बारकी देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने जिलेवासियों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक भाजपा नेता पराक्रम सिंह राठौड़ ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को केवल उत्सव नहीं, बल्कि देश के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने तिरंगे को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर ने बताया कि अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं और उन्होंने आमजन से उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर एसीईओ भागचंद खारिया, सीडीईओ संतोष महर्षि, डीईओ सज्जन सिंह सैनी, ओम सारस्वत, चंद्राराम गुरी, वासुदेव चावला, सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, सूर्यप्रकाश ढ़ाका, रजत शर्मा, भास्कर शर्मा, सीपी शर्मा, नरेन्द्र काछवाल, स्काउट सीओ महिपाल सिंह तंवर और कोतवाली थानाधिकारी गौरव खिड़िया सहित अनेक लोग उपस्थित थे। #TirangaRally #tringaatra #follower #nonfollowers #followerseveryone #trendingnow #trendingpost #fbreelsfypシ゚ #highlightseveryone

Churu, Churu | Aug 10, 2026