
दीपावली पर्व के दृष्टिगत आतिशबाजी दुकानों एवं भंडारण स्थलों का किया गया संयुक्त निरीक्षण
दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आमजन की सुरक्षा एवं लोकशांति बनाए रखने तथा आतिशबाजी सामग्री के सुरक्षित भंडारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती राखी सहाय के निर्देशानुसार तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बांधवगढ़ दिलीप कुमार सोनी के नेतृत्व में संयुक्त जांच दल द्वारा आतिशबाजी अनुज्ञप्तिधारी दुकानों एवं भंडारण स्थलों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान खलेसर, आतिशबाजी भंडारण हेतु जारी अनुज्ञप्तिधारी प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच दल द्वारा अनुज्ञप्ति, भंडारण व्यवस्था, आतिशबाजी सामग्री के रखरखाव तथा सुरक्षा संबंधी निर्धारित मापदंडों का परीक्षण किया गया। साथ ही दीपावली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना अथवा अप्रिय घटना की संभावना को रोकने के उद्देश्य से आवश्यक सुरक्षात्मक पहलुओं का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित दुकानों एवं भंडारण की स्थिति के संबंध में जांच प्रतिवेदन तैयार किया गया तथा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि दीपावली पर्व के दौरान आतिशबाजी का उपयोग सावधानीपूर्वक करें तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री मदन लाल मरावी, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नयन सिंह परस्ते, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी, कोटवार उपस्थित रहें।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#umaria
#उमरिया