बाँदा में ‘Sundays on Cycle’ का उत्साह, 400 बच्चों ने निकाली साइकिल रैली
बाँदा, 4 अक्टूबर 2026। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के Fit India Movement के तहत पं. जे.एन. डिग्री कॉलेज ग्राउंड में ‘Sundays on Cycle’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 400 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत योग और जुंबा से हुई। इसके बाद पुश-अप्स, स्किपिंग और रस्साकशी जैसी फिटनेस गतिविधियां कराई गईं। सांसद कृष्णा पटेल और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया।
रैली डीएम कॉलोनी रोड, अशोक लाट चौक, जेल तिराहा, जरेली कोठी और पुलिस लाइन रोड होते हुए वापस जे.एन. डिग्री कॉलेज ग्राउंड पहुंची। कार्यक्रम में प्रशासन, खेल एवं शिक्षा जगत से जुड़े अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने लोगों से छोटी दूरी के लिए साइकिल का इस्तेमाल करने की अपील की, ताकि स्वास्थ्य के साथ-साथ ईंधन की बचत और प्रदूषण में कमी लाई जा सके।
#BandaNews #SundaysOnCycle #FitIndia #CyclingBanda
Banda, Banda | Oct 4, 2026