#सहायक प्रशासनिक #अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने संभाला #पदभार
बिसाऊ। निकटवर्ती गांव महनसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नव पदोन्नत सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जयराम जांगिड़ ने उनका स्वागत करते हुए पदभार ग्रहण करवाया तथा उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान विद्यालय परिवार के इकबाल हुसैन, प्रकाश चंद धौलपुरिया, महमूद अली, सायर कंवर, राधाकृष्ण, रामेश्वरलाल, सुलतान सिंह, बनवारीलाल, राजपाल सिंह, शिवपाल सिंह, अनिल कुमार एवं प्रमोद कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राजेन्द्र सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
#shekhawatiexpress #bissau #Update #viralpost #reelsviralシ