
-#शिवा इंटरनेशनल स्कूल में पौधारोपण ,विद्यार्थियों ने पौधौं की देखभाल का लिया संकल्प ...
-#ब्राइट #न्यूज #घुमारवीं
-#शिवा इंटरनेशनल स्कूल, घुमारवीं में पर्यावरण संरक्षण एवं विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
-#इस अवसर पर पीसीएस वर्ल्ड हेरिटेज फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. पी. सी. शर्मा का विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ पौधरोपण में भाग लेते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे स्वच्छ वायु, जल संरक्षण, मिट्टी कटाव रोकने और जैव विविधता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
-#डॉ. शर्मा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि पौधरोपण को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखें, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी करें।
-#विद्यालय के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि विद्यालय में समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। विद्यार्थियों ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पेड़ों के संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सदुपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया।
#BrightNews #BrightNewsGhumarwin #ShivaInternationalSchool #ShivaSchoolGhumarwin #PlantationDrive #Paudharopan #EnvironmentConservation #ParyavaranSanrakshan #GoGreen #GreenGhumarwin #DrPCSharma #PCSWorldHeritageFoundation #PurushottamSharma #StudentsPlantation #NatureConservation #SaveTrees #SaveEnvironment #PlantATree #TreePlantation #GhumarwinNews #GhumarwinToday #GhumarwinLive #GhumarwinBreaking #GhumarwinKiKhabar #GhumarwinUpdate #BilaspurNews #BilaspurToday #BilaspurLive #BilaspurBreaking #BilaspurKiKhabar #HimachalNews #HimachalToday #HimachalLive #HimachalBreaking #HimachalPradesh #HimachalKiKhabar #DevBhoomiHimachal #SwachhParyavaran #GreenHimachal #EcoClub #SchoolActivity #GhumarwinSchoolNews #BrightNewsBilaspur #BrightNewsHimachal #GhumarwinViral #ParyavaranSandesh #PlantCarePledge #GhumarwinSamachar