एससी-एसटी एक्ट के मामले में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
#चितबड़ागांव_थाना_पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को बरैया पोखरा के पास से पकड़ा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामपुरचिट निवासी मुरारी प्रसाद बिन्द पुत्र राजेश बिन्द के रूप में हुई है। उसके खिलाफ विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट बलिया के न्यायालय से वारंट जारी था। वह मुकदमा संख्या 147/2021 में धारा 363, 323, 504, 506 भादवि एवं 3(2)(va) एससी-एसटी एक्ट के तहत वांछित था।
उपनिरीक्षक ओमनारायण पाठक ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।