
सात बिछड़े परिवारों को उनके परिवार से मिला दिया महिला परामर्श केंद्र शाहजहांपुर
जैसे आपको बता दें
**1.थाना रोजा* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 03 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका अपने मायके में 03 माह से रह रही थी। आवेदिका के दो बच्चे हैं। आवेदिका का पति अपनी पत्नी पर बहुत शक करता था और आवेदिका ने गुस्से में आकर प्रार्थना पत्र दे दिया था। आवेदिका अपने पति के साथ रहना चाहती है। द्वितीय पक्ष ने बताया कि मैं अपनी पत्नी से कभी भी लड़ाई झगड़ा नहीं करूंगा और ना ही अपनी पत्नी पर शक करूंगा और अपनी पत्नी व बच्चों का खर्चा उठाऊंगा| मैं अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता हूं। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया । दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया है।
*2. *थाना पुवायां* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 04 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका 02 माह से अपने मायके में रह रही थी। आवेदिका का पति शराब पीकर आवेदिका के साथ गाली गलौज एवं मारपीट करता था इसी बात से परेशान होकर आवेदिका ने प्रार्थना पत्र दिया था आवेदिका का कहना है कि अगर उसका पति सही से चले तो वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। द्वितीय पक्ष ने बताया कि मैं अपनी पत्नी के साथ मारपीट नहीं करूंगा। आगे से शराब को हाथ भी नहीं लगाऊंगा| मैं अपनी पत्नी को अच्छे से रखूंगा एवं अपनी पत्नी को खर्चे के लिए पैसे भी दूंगा। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया। दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया
*3.थाना सिंधौली* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 04 माह पूर्व हुई थी। आवेदिका अपने मायके में 10 दिन से रह रही थी। आवेदिका 02 माह की गर्भवती है। आवेदिका ने बताया कि मेरा पति मेरे साथ गाली- गलौज एवं मारपीट करता है, मेरी बात नहीं मानता है। मैं अपने ससुराल जाना चाहती हूं, अगर मेरा पति मुझे सही से रखें। द्वितीय पक्ष ने बताया कि मैं अपनी पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा नहीं करूंगा। मैं अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता हूं। मैं अपनी पत्नी की बात मानूंगा। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया । दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया है।
* *4* *-थाना निगोही* * जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 06 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका अपने मायके में 02 माह से रह रही थी। आवेदिका 08 माह की गर्भवती है। आवेदिका का पति उसके साथ शराब पीकर मारपीट करता है। आवेदिका ने बताया कि मेरा पति मेरे साथ मारपीट न करें व खाना खर्च दे तो मैं साथ रहने को तैयार हूं। द्वितीय पक्ष ने बताया कि मैं अपनी पत्नी से कभी मारपीट नहीं करूंगा वा खाना खर्चा भी दूंगा। मैं अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता हूं। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया । दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया है।
*5- *थाना कांट* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 06 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका 20 दिन से अपने मायके में रह रही थी। आवेदिका का पति आवेदिका के साथ गाली गलौज एवं मारपीट करता था। आवेदिका ने बताया कि मेरी सास मुझसे घर का सारा काम करवाती है । मेरे हाथ का खाना भी नहीं खाती है । आवेदिका का कहना है कि अगर उसका पति सही से चले तो वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। द्वितीय पक्ष ने बताया कि मैं अपनी पत्नी के साथ मारपीट नहीं करूंगा।| मैं अपनी पत्नी को अच्छे से रखूंगा एवं अपनी पत्नी को खर्चे के लिए पैसे भी दूंगा। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया। दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया
*6-थाना खुटार* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका अपने मायके में 2 माह से रह रही थी। आवेदिका ने बताया कि मेरा पति शराब पीकर मेरे साथ गाली- गलौज एवं मारपीट करता है, मेरी बात नहीं मानता है। अगर मेरा पति मुझे सही से रखें तो मैं साथ जाने को तैयार हूँ। द्वितीय पक्ष ने बताया कि मैं अपनी पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा नहीं करूंगा और शराब भी नहीं पीऊंगा। मैं अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता हूं। मैं अपनी पत्नी की बात मानूंगा। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया । दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया ।
* *7-थाना खुदागंज* * जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 05 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका 02 वर्ष से अपने मायके में रह रही थी। आवेदिका का पति आवेदिका के साथ गाली गलौज एवं मारपीट करता है। आवेदिका का कहना है कि अगर उसका पति उसे मायके से लेने आएगा, तभी वह उसके साथ जाएगी।। द्वितीय पक्ष ने बताया कि मैं अपनी पत्नी के साथ मारपीट नहीं करूंगा। मैं अपनी पत्नी को अच्छे से रखूंगा एवं अपनी पत्नी को खर्चे के लिए पैसे भी दूंगा। मैं अपनी पत्नी को उसके मायके से भी लेकर आ जाऊंगा। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया। दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया
*इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र म0उ0नि0 मधु यादव, महिला आरक्षी शीतल चौहान, महिला आरक्षी रश्मि चौधरी, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, महिला आरक्षी नेहा चौहान, आरक्षी विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।*