किशनगंज पुलिस की मुस्तैदी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ काली पूजा प्रतिमा विसर्जन
किशनगंज: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमारके निर्देशन में जिले के विभिन्न स्थानों पर काली पूजा के अवसर पर प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया। इस दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। विभिन्न विसर्जन स्थलों एवं निर्धारित मार्गों पर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
पुलिस बल द्वारा लगातार निगरानी एवं सतर्कता बरतते हुए प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। किशनगंज पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी से जिले में शांति एवं सौहार्द का माहौल बना रहा।
#KishanganjPolice #Kishanganj #BiharPolice #BoltaKishanganjNews #NewsUpdate #KishanganjNews