कैमूर मोहनिया थाना क्षेत्र के बधिनी कला गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 1.8 लीटर शराब बरामद की है। इस दौरान शराब रखने के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बधिनी कला गांव निवासी बिजन राम के पुत्र विकास कुमार और चंदन कुमार के रूप में हुई है।