शिवहर में चला सघन वाहन जांच अभियान, 1 लाखा 8 हजार का चालान,
शिवहर। सड़क सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कुमार रवि के नेतृत्व में जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 1 लाख 8 हजार रुपये का चालान किया गया। वहीं, बिना निबंधन संचालित वाहनों को जब्त किया गया। जांच के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, तीन सवारी और तेज गति से वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी गई। नाबालिगों को वाहन नहीं देने के लिए अभिभावकों को भी चेतावनी दी गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।