
पंचकूला विधानसभा की पंचायतों को मिली 3.10 करोड़ रुपये की सौगात, सरपंचों ने ज्ञानचंद गुप्ता का जताया आभार
पंचकूला, 22 जून 2026।
पंचकूला विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने सोमवार को हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान चंद गुप्ता के आवास पर पहुंचकर पंचायतों को विकास कार्यों के लिए मिली 3.10 करोड़ रुपये की राशि पर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सरपंचों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का भी धन्यवाद किया।
सरपंचों ने कहा कि पंचायतों के विकास के लिए स्वीकृत यह राशि गांवों में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को गति प्रदान करेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को और अधिक मजबूत बनाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को नई दिशा मिल रही है, वहीं ज्ञान चंद गुप्ता के प्रयासों से पंचकूला विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों को लगातार मजबूती और विकास के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
इस दौरान सरपंच ओम सिंह राणा, चरणजीत, मीनू राणा, विधि चंद शर्मा, विशाल शर्मा, कविता चौधरी, हरचरण सिंह, मंदीप सिंह, संदीप राणा और सुभाष कामी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने ज्ञान चंद गुप्ता का आभार जताया।
कार्यक्रम में पूर्व महामंत्री वीरेंद्र राणा, बरवाला मंडल महामंत्री राहुल राणा, बरवाला मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र संधू, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गौतम राणा तथा पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा सहित कई भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यालय, ज्ञान चंद गुप्ता
पूर्व अध्यक्ष, हरियाणा विधानसभा
पंचकूला की पंचायतों को 3.10 करोड़ की सौगात, सरपंचों ने ज्ञान चंद गुप्ता का जताया आभार