
फिरोजाबाद में पत्रकार विकास पालीवाल पर हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
फिरोजाबाद। थाना जसराना क्षेत्र के गांव सेवड़ा में पत्रकार विकास पालीवाल और उनकी माता जी के साथ हुई मारपीट व गाली-गलौज की घटना के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित पत्रकार विकास पालीवाल की तहरीर पर थाना जसराना में FIR दर्ज की गई थी। FIR में नामजद आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना जसराना भागवत सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर 2 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी -1. अश्वनी उर्फ बंटू पुत्र रमेश पाल निवासी सेवड़ा, थाना जसराना, जनपद फिरोजाबाद
2. हृदय कुमार पुत्र रमेश चन्द्र निवासी सेवड़ा, थाना जसराना, जनपद फिरोजाबाद (फोटो में दिख रहे दोनों व्यक्ति)
प्रभारी निरीक्षक भागवत सिंह की इस त्वरित कार्रवाई की पत्रकारों ने सराहना की है।
#FirozabadPolice #ThanaJasrana #SPFirozabad #BhagwatSingh #PrabhariNirikshakJasrana #VikasPaliwal
@FirozabadPolice @Uppolice
---