
#प्रयागराज में उदयभान करवड़िया करेंगे समर्थकों से संवाद, ‘सही दिशा, सही वक्त’ कार्यक्रम पर टिकी निगाहें!
--------------------------------------------------
#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार 12 नवंबर 2026 दिन गुरुवार खबर अपडेट!
-------------------------------------------------------
#प्रयागराज में पूर्व विधायक उदयभान करवड़िया आज रामपुर करछना में अपने समर्थकों और प्रशंसकों के बीच संवाद करेंगे। उनके बेटे की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को ‘सही दिशा, सही वक्त’ नाम दिया गया है। चुनाव से पहले इसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।
#करीब 10 साल जेल में रहने और पत्नी के निधन के बाद उदयभान करवड़िया एक बार फिर अपने समर्थकों के बीच सक्रिय नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम में प्रयागराज समेत कई जिलों से समर्थकों और प्रशंसकों के पहुंचने की उम्मीद है।
कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हैं।
#माना जा रहा है कि इसके जरिए उदयभान करवड़िया अपनी राजनीतिक सक्रियता और समर्थकों के बीच अपनी पकड़ का आकलन करना चाहते हैं। अब नजर इस बात पर है कि कार्यक्रम में कितने समर्थक जुटते हैं और उदयभान करवड़िया का अगला राजनीतिक कदम क्या होता है।
#Prayagraj #UdayBhanKarwariya #PrayagrajNews #Karchhana #PoliticalNews #UttarPradesh #UPPolitics #LocalNews #SahiDishaSahiWaqt