
सिगरेट की डिब्बी में छिपाकर ले जा रहा बस से 10 ग्राम चिट्टा बरामद, 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार ।
शिमला। नशे के खिलाफ शिमला पुलिस के अभियान में विशेष सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने NH-5 पर शोघी चौकी के पास एक निजी बस की तलाशी के दौरान 10 ग्राम चिट्टा बरामद कर 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि ननखड़ी निवासी अमन ठाकुर पुत्र संतोष कुमार सोलन से शिमला की ओर बस में चिट्टा लेकर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने शोघी के पास नाकाबंदी कर बस को रोका।
तलाशी के दौरान अमन ठाकुर के काले रंग के पीठू बैग में रखी सिगरेट की डिब्बी से 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नशीला पदार्थ कब्जे में ले लिया।
मामले में थाना बालूगंज में ND&PS Act की धारा 21 के तहत अभियोग संख्या 166/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। साथ ही चिट्टे की सप्लाई से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है।
#Shimla #ShimlaPolice #Chitta #Heroin #DrugBust #NashaMuktHimachal #HimachalPradesh #UTHimachal #UniqueTodayNews