
बाँदा: रोटी बैंक सोसाइटी की महिला सदस्य फरज़ाना बेगम और शहाना खान ने फिर निभाई मानव सेवा की मिसाल
बाँदा, 16 जुलाई 2026।
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की जिम्मेदार सदस्य फरज़ाना बेगम और शहाना खान पिछले पाँच वर्षों से लगातार जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें जिला अधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
गुरुवार को अपने निर्धारित दिन और समय पर फरज़ाना बेगम ने आज़ाद नगर क्षेत्र के 10 घरों से 10 भोजन पैकेट एकत्र किए। वहीं शहाना खान ने छावनी क्षेत्र से 42 भोजन पैकेट जुटाए। इसके अतिरिक्त निषाद फर्नीचर की ओर से 2 भोजन पैकेट प्राप्त हुए।
इस प्रकार कुल 54 भोजन पैकेट बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना तथा सदस्य नसीर खान को सौंपे गए। टीम ने सभी भोजन पैकेट जरूरतमंद एवं असहाय लोगों तक पहुँचाकर मानवता की सेवा का कार्य किया।
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी ने आमजन से अपील की है कि जो भी व्यक्ति भोजन, कपड़े या आर्थिक सहयोग के माध्यम से इस सेवा अभियान से जुड़ना चाहता है, वह इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकता है: 9451988451, 8318456975
#BandaRotiBank #BandaNews #HumanityFirst #FoodDonation #Seva
Banda, Banda | Jul 17, 2026