पीएम सूर्यघर योजना के तहत दिघलबैंक में सोलर मेला का आयोजन
#दिघलबैंक: पीएम सूर्यघर योजना के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन, दिघलबैंक में सोलर मेला का आयोजन किया गया। मेले के दौरान सोलर ऊर्जा, घरों में सोलर पैनल लगाने के लाभ, सब्सिडी प्रक्रिया और पीएम सूर्यघर योजना के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत आम लोगों को छत पर सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी दी जा रही है। इससे बिजली बिल में भारी बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।