शिमला में यूजीसी के नए नियमों और स्वर्ण समाज की मांगों को लेकर गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर के नेतृत्व में निकाली गई स्वर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा करीब 600 किलोमीटर का सफर तय कर राजधानी पहुंची।
प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय की ओर कूच किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारी सचिवालय के गेट पर चढ़ गए। हालात तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में यूजीसी के विवादित नियमों को वापस लेना और स्वर्ण आयोग अधिनियम लागू करना शामिल है।
हंगामे के बीच प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया। अब देखना होगा कि सरकार इन मांगों पर क्या रुख अपनाती है।
#Shimla #UGCProtest #SwarnSamaj #RumitSinghThakur #AnirudhSingh #HimachalPradesh #NewsAbtakHimacha